Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मनाया गया प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान का 18 वां स्थापना दिवस

विभूतियां सम्मानित, साहित्यिक सरोकारो पर विमर्श  

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । नव वर्ष के प्रथम दिन रविवार को प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान का 18 वां स्थापना दिवस संस्थापक सत्येन्द्रनाथ मतवाला के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट योगदान के लिये विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ही कवियों ने काव्य पाठ किया और वक्ताओं ने संस्थान के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुये हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि सत्येन्द्रनाथ मतवाला का गद्य और पद्य में समान अधिकार है। बैंक के नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद उनकी सेवायें अनुकरणीय है। उन्हें राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया है जो जनपद के लिये गौरव का क्षण है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये विनोद कुमार उपाध्याय ने अनेक प्रसंगोें को विस्तार से रखा।
प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान के संस्थापक सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनका प्रयास होगा कि इस वर्ष में साहित्यिक, सामाजिक सरोकारों को और गति दिया जाय। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी कों अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक विभूतियां सम्मानित हुई।
कार्यक्रम में प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, कमलापति पाण्डेय, हरीराम वंसल, डा. गिरजेश श्रीवास्तव, रीता पाण्डेय, शबीहा खातून, बी.के. मिश्र, राघवेन्द्र शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद भावुक, नीलम सिंह, नीरज कुमार, हरिकेश प्रजापति, राममणि शुक्ल, डा. अफजल हुसेन, सुशील सिंह पथिक, सागर गोरखपुरी, असद वस्तवी, दीपक सिंह ‘प्रेमी’ पेशकार मिश्र, सुदामा प्रसाद राय, रहमान अली रहमान, सामईन फारूकी, चन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव आदि ने संस्थान के प्रगति की कामना के साथ ही नव वर्ष पर केन्द्रित रचनाओं के द्वारा वातावरण को सरस बना दिया। कडाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी जुटे रहे।