Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फुटहिया पर 15 बिस्तर वाले रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला पंचायत की ओर से तैयार फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे 15 बिस्तर वाले रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र एवं अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यहां पर नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था रखी जाए। रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों ओर महर्षि वशिष्ठ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर पार्क विकसित कराएं। दोनों ओर रेलिंग लगाकर फूल पत्ती युक्त क्यारियां विकसित की जाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी वृक्ष लगाए जा सकते हैं। इस अवसर पर अवर अभियंता मनीष, विनोद, सुरेश, जनप्रतिनिधि धर्मेंद्र शुक्ला, शिव प्रसाद चौधरी, रामचंद्र चौधरी, राकेश राजभर, अनिल पांडे, विकास शर्मा उपस्थित रहे।
इसके पहले जिलाधिकारी ने कारागार पहुंचकर ठंड से बचाव के लिए कैदियों को कंबल वितरित किया। प्रभारी वरिष्ठ कारागार अधीक्षक/एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि इस अवसर पर कैदियों में लगभग 200 कंबल वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने गणमान्य नागरिको, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों से गरीब एंव असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण करने की अपील किया है। उन्होने कहा कि प्रशासन को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त से सम्पर्क किया जा सकता है।