विद्युत सखी की बैठक मे डीएम ने दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती :  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिया है कि विद्युत सखी को निकट के विद्युत उपकेंद्र पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, उनका परिचय पत्र जारी किया जाए तथा उनका वैलेट रू0 30000 से अधिक का रिचार्ज कराया जाए ताकि वे अधिक से अधिक विद्युत बिल जमा कर सकें। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विद्युत सखियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनको कार्य करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाए तथा विद्युत विभाग उनका सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि निष्क्रिय विद्युत सखियों के स्थान पर नई विद्युत सखियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 293 क्लस्टर में विद्युत सखियों की तैनाती है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि 293 विद्युत सखी पंजीकृत है, जिसमें सिर्फ 206 सक्रिय सखियों द्वारा 15947 बिल के सापेक्ष 15124501 रुपया कुल विद्युत बिल का भुगतान प्राप्त किया गया। इससे उन्हें 370469 रुपया कमीशन प्राप्त हुआ।
बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, एमके गौड, अमित कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, विद्युत सखी उपस्थित रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर