Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

1 सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड कराने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 1 सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड कराने का निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन के अवशेष 1444 लाभार्थियों का आधार सीडिंग तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग पेंशन के 12,000 से अधिक पेंशन के लाभार्थी हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने गौशालाओं को सक्रिय करने तथा उसमें पशुओं को संरक्षित किए जाने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि सभी गौशालाओं में उसकी क्षमता के अनुसार पशु रखे जाएं, उनके चारे एवं पानी की मुकम्मल व्यवस्था हो तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय किए जाएं।

अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया कि बालिका छात्रावास छोड़कर सभी निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लगभग 72 लाख रुपए की लागत से 17.70 एकड़ भूमि में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खराब शौचालय वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करें। डीपीआरओ स्वयं सुधार कार्यों का मॉनिटरिंग करें। जहां पर पानी की टंकी नहीं लगी है, वहां पर पानी की टंकी लगाएं तथा प्रत्येक शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
बैठक का संचालन अर्थ एंव संख्याधिकारी मो0 सादुल्लाह खॉ ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें।