रोजगार मेला का आयोजन 13 जनवरी को

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एम/एस टेक्नोहोरीजोन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र तहसील हर्रैया में 13 जनवरी को 10.00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने दी है। उन्होने बताया कि  मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने (कैम्पस भर्ती) हेतु यह सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि मेले में कम्पनियों के मैनेजर एच०आर० उपस्थित रहकर साक्षात्कार/शारीरिक परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, पास से लेकर स्नातक  तक है। उन्होने बताया कि आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति 02 फोटो एवं बायोडाटा के साथ उक्त तिथि एवं समय पर निःशुल्क सम्मिलित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर