Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

युवाओं को स्वावलंबी बनने की दिशा में नेहरू युवा केन्द्र का प्रयास सराहनीय

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सन्तकबीर इंटर कालेज पिकोरा साहनी कप्तानगंज में हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पीटी योगा, चार्ट पेपर विषय पर प्रस्तुति युवाओं को मौलिक जीवन कौशल, पारस्परिक कौशल, एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति एवं नेतृत्व कौशल आदि विषयों पर सशक्त किया जायेगा ताकि युवा आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए अपनी जिम्मेदारी को समझकर सामुदायिक एवं सामाजिक विकास के कार्यों में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम समापन के दौरान प्रशिक्षण ले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

संबोधन में जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से 40 युवाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने सार्वजनिक जीवन में उपयोग करना तथा समुदाय के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर अपने आप को स्वावलंबी बनने की दिशा में कार्य करना है।

कॉलेज डेरेक्टर आशुतोष चंद्र ने कहा नेहरू युवा केन्द्र का प्रयास सराहनीय है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधियां युवाओं के कुशल विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रेरित करती हैं।

राज्य प्रशिक्षक अवनीश अवस्थी व जिलाजीत पांडेय द्वारा युवाओं में कुशल नेतृत्व की क्षमता बढ़ाने की बात कही गई साथ की कहा युवा ही देश की रीढ़ होता है। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग होकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान लिपिक शुभम पंथ, ओमप्रकाश मिश्रा, कॉलेज कार्यालय सहायक मायाराम, एन वाई वी प्रभारी अरूण कुमार, बृजेश पाण्डेय, महिमा भट्ट,प्रतिभा,मनोरमा,अरिफ,रहे साथ ही प्रशिक्षण में अंशिका वर्मा, स्नेहा चौधरी,दीक्षा चौधरी,मोहम्मद आलम युवाओं ने प्रशिक्षण लिया।