जब तक खुद पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकते: राजू गोस्वामी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जब तक खुद पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक खुदा या भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकते उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सिविल लाइंस में युवा दिवस कार्यक्रम में समाजसेवी राजू गोस्वामी ने कहा उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खुद को या दूसरों को कमजोर समझना दुनिया का एकमात्र पाप है  कभी यह मत समझना कि कोई भी कार्य युवाओं के लिए असंभव है उन्होंने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सम्मानित युवाओं  की सराहना करते हुए कहा कि लक्ष्य को ध्यान लगाकर राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तैयार रहें।

युवा दिवस पर बोलते हुए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर यदि विश्व के युवा चलना सीख जाएं तो वह दिन दूर नहीं जब पूरा दुनिया अमन-चैन समृद्धि की गाथा गाएगा उन्होंने बहनों भाइयों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह लोग राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं के आइकॉन बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में अंसी यादव, स्मिता, अर्पित सिंह, राहुल चौधरी ,गणेश चौरसिया को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र फूल मालाओं से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश वह संचालन अंकुश अग्रहरी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय यादव पहलवान, राहुल आर्य, कालिंदर यादव, गुड्डू सिंह, रमेश राजभर ,रमेश सिंह, विनोद चौरसिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर