कांशीराम आवास के अन्तर्गत निर्मित 67 आवासों का आवंटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने डारीडीहा स्थित कांशीराम आवास के अन्तर्गत निर्मित 67 आवासों का आवंटन करने के पश्चात् मंकरसंक्रांति के दूसरे दिन 09 लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ये सभी आवास पूर्व में आवंटित किए गये थे परन्तु वे स्वयं ना रहकर दूसरों को किराये पर दिये थे। कुछ लोगों ने केवल ताला बन्द कर रखा था और वे अनयत्र निवास कर रहे थे।
उन्होने नये लाभार्थियों से कहा कि स्वयं जाकर आवास में रहें और किसी को किराये पर ना दें। इस अवसर पर उन्होने कुशुम देवी, जुम्मरात, जोहरा बेगम, छोटेलाल, सरीबुननिशा, फूलमती, रामभरोसे तथा रामसजीवन को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/पीडी डूडा अतुल आनन्द, समन्वयक अरूण त्रिपाठी, यदुवंश चौधरी, नाजिर मुज्तबा, सूर्यलाल तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर