Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम ने किया 10 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मकरसंक्रांति के दूसरे दिन दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये 10 दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत प्रदान की जा रही सुविधाओं के द्वारा दिव्यांगजन व्यक्तियों को सुगम जीवनयापन के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस ट्राइसाइकिल में पीछे की ओर टोकरी बनायी गयी है, जिसमें सामान रखकर दिव्यांग व्यक्ति अपना रोजगार भी कर सकता है।
कलेक्टेªट में जिलाधिकारी ने अब्दुल वफा, रमेश कुमार, दीपक कुमार, रामहुजूर, रामदरश, संजय कुमार, जीतेन्द्र, राजदेव, मंगीता तथा पंचराम को माला एवं मिष्ठान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा ट्राईसाइकिल चलवाकर भी देखा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होता है।
इस अवसर पर एलिम्को के एरिया मैनेजर सत्यदेव शुक्ला ने सभी लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल चलाने के बारे में टेªनिंग दिया। उन्होने बताया कि बारह-बारह वाट की दो बैट्री लगी हुयी है, जिसे समय-समय पर रिचार्ज किया जाता है। ट्राइसाइकिल के साथ लाभार्थियों को टर्टिल हेलमेट भी दिया गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी अतुल आनन्द, समाज कल्याण अधिकारी शिवप्रकाश पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहें।