Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

70 लाख रूपए से अधिक के सरकारी धन गबन करने के मामले मे 24 के खिलाफ मुकदमा

मामले में 15 ग्राम पंचायत सचिव,6 प्रधान, 2 जेई, 1 एई के खिलाफ गबन करने का आरोप

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । जिले में सरकारी धन का बंदरबांट करने के मामले में 15 ग्राम पंचायत सचिव,6 प्रधान, 2 जेई, 1 एई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर 70 लाख रूपए से अधिक के सरकारी धन का दुरूपयोग और गबन करने का आरोप है।

इससे घोटालेबाजों में हडकंप है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए सरकारी धन का गबन कर लेने की शिकायत की गई थी। जांच में सरकारी धन के करीब 70 लाख रूपए से अधिक के गबन का मामला सामने आया। जिसके बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की गई। विकास खण्‍ड हर्रैया के ग्राम पंचायत गोभिया में 18. 54 लाख गबन के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान बृजलाल, सचिव कुसुमलता सिंह, तत्‍कालीन तकनीकी सहायक, सल्‍टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा में 10 लाख से अधिक के गबन के मामले में पूर्व प्रधान विजय लक्ष्‍मी, सचिव राजन चौधरी, तत्‍कालीन सचिव निशात अफरोज, रमाकांत वर्मा, तकनीकी सहायक मनरेगा अशोक कुमार चौधरी, बस्‍ती सदर के ग्राम पंचायत चननी सियारोबास में 7 लाख से अधिक के गबन मामले में पूर्व प्रधान गीता चक्रवर्ती, पूर्व प्रधान पूजा, सचिव अमरनाथ गौतम, तत्‍कालीन सचिव सेराज अहमद, अरिमर्दन प्रताप मणि, तत्‍कालीन जेई आरईडी रामाचरण शुक्‍ल, जेई बीपी मिश्रा, बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जलालपुर में 7 लाख से अधिक के गबन के मामले में पूर्व प्रधान गीता, सचिव पिंकी देवी, जेई ब्रहम प्रकाश मिश्र, रूधौली विकास खण्‍ड के ग्राम पंचायत बारीजोत में 27 लाख से अधिक के गबन के मामले में पूर्व प्रधान जमिरता देवी, सचिव सीमा भारद्वाज, अवधेश कुमार व अन्‍य  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बता दें कि मंडलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्‍नर योगेश्‍वर राम मिश्र ने मंडल के तीनो जिलों के अधिकारियों को वित्‍तीय अनियमितताओं के मामलों में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए थे, चेतावनी दिया था कि यदि दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर नहीं दर्ज कराया गया तो सम्‍बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्‍नर के सख्‍त तेवर को देखते हुए डीपीआरओ नमिता शरण ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।