Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। परिषदीय विद्यालय में फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाली महिला को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश बीईओ को दिया है। बीएसए ने बताया कि फर्जी शिक्षिका को पे रोल मॉड्यूल की मदद से पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि बर्खास्त शिक्षिका निर्मला बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बोदवल में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थीं। आरोप है कि इस महिला ने गोंडा जिले में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत निर्मला देवी के नाम और प्रमाणपत्र पर 2010 में नौकरी हथिया लिया था।
पे-रोल माड्यूल पर डाटा फीडिंग के दौरान असली निर्मला देवी को उनका नाम बस्ती में प्रदर्शित होने पर फर्जीवाड़े का संदेह हुआ। असली निर्मला ने इसकी शिकायत विभाग से किया। इसके आधार पर जांच की गई तो सच सामने आया। नकली निर्मला ने हाईकोर्ट में जांच रोकने के लिए याचिका दायर किया था। लेकिन, कोर्ट ने याचिका निरस्त कर विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि असली निर्मला देवी गोड़ा जिले के छपिया ब्लॉक के तहत प्राथमिक विद्यालय तालागंज में सहायक अध्यापिक पद पर सेवारत हैं। आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर वेतन की वसूली कराने का निर्देश दिया गया है।