Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कुम्भकार महासंघ की बैठक में तहसील अध्यक्ष घोषित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की बैठक मण्डल प्रवक्ता कृष्ण कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बड़े वन स्थित एक मैरेजहाल में सम्पन्न हुई। बैठक में कुम्भकार महासंघ के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और समाज के निर्बल कमजोर लोगों को सहयोग, कुरीतियों को समाप्त करने के लिये जन जागरण आदि पर विचार किया गया। सर्व सम्मत से दिनेश कुमार प्रजापति को बस्ती सदर, जयगुरू प्रजापति को हर्रैया, भगवानदीन प्रजापति भानपुर और नेबूलाल प्रजापति को रूधौली का तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी अविनाश प्रताप प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिये एकजुटता आवश्यक है। आर्थिक, सामाजिक स्तर पर एकजुटता के लिये प्रयास तेज करने होंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, डा. कृष्ण कुमार प्रजापति आदि ने सम्बोधित करते हुये महासंघ के मजबूती पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से हरिकेश प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, प्रेमकुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, राम सूरत प्रजापति, छविलाल प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति, राममूरत प्रजापति, रामनिहाल प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, आशुतोष प्रजापति, परशुराम प्रजापति, मेहीलाल प्रजापति के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे।