शिक्षकों की बैठक में परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। विकासखण्ड हर्रैया के न्याय पंचायत जगदीशपुर के शिक्षकों की मासिक बैठक संविलियन प्राथमिक विद्यालय भदावल के प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गयी। जिसमें शिक्षक संकुल प्रमोद त्रिपाठी, रवीश कुमार मिश्र, आदित्य सिंह, मस्तराम यादव, शिल्पी गुप्ता द्वारा निपुण लक्ष्य के सम्बन्ध में शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का प्रयोग, बच्चों का आकलन, कायाकल्प पैरामीटर, नवाचार, छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, पीटीएम और एसएमसी बैठक, हमारे शिक्षक बोर्ड एवं समय सारणी, निपुण तालिका अंकन व शिक्षक डायरी का प्रयोग, गृह कार्य और उसके मूल्यांकन, टीएलएम एवं रीडिंग कार्नर, प्रिन्ट रिच मैटेरियल तथा विज्ञान व गणित किट के प्रयोग, निपुण विद्यालय कार्ययोजना, दीक्षा एप, रीड एलांग एप तथा दीक्षा स्कैनर के प्रयोग द्वारा शिक्षण कार्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई । इसके बाद समस्त शिक्षकों से विभाग द्वारा संचालित निपुण लक्ष्य से सम्बंधित समस्त गतिविधियों की सूचना ली गयी और निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत समस्त संचालित कार्यक्रमों को बेहतर क्रियान्वयन हेतु जरूरी टिप्स दिए गए।
बैठक में अरुण द्विवेदी, साकेत मिश्र, मेराज अहमद, अमित मिश्र, अविनाश सिंह, अनिल कुमार, राकेश सिंह, विजय प्रकाश, आशुतोष राठौर, राजकुमार सिंह, उमाकान्त सिंह, अंकुर मिश्र, महेन्द्र वर्मा, जगदीप वर्मा, नीलम सिंह, सविता यादव, अनुपमा मिश्रा, आकांक्षा सिंह, नीतू, कविता गुप्ता, निशा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर