आदिवासी भवन का उद्घाटन तथा सार्वजनिक सुलभ शौचालय का भूमि पूजन सुनील महेश्वरी के द्वारा किया गया

भाटापारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा एवं ग्राम पंचायत राजपुर में आदिवासी भवन का उद्घाटन तथा सार्वजनिक सुलभ शौचालय भूमि पूजन सुनील महेश्वरी के द्वारा किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा केतुमान साहू एवं विशेष अतिथि के रुप में जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा ,जनपद सदस्य नरसिंह यादव ,जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री गोपाल साहू के द्वारा किया गया ।
ग्राम राजपुर के ग्रामीणों ने पटवारी मुख्यालय में नहीं रहने का एवं मनरेगा के रुके भुगतान को करने की बात कही।ग्राम खैरा के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने
पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को हटाने तथा गौठान के अतिक्रमण को तोड़ने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री माहेश्वरी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं के निराकरण के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं।जो भी समस्या आपने अवगत कराया है उसे सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित कर इसे दूर किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच रामदास मनहरे, खैरा सरपंच श्रीमती उषा ध्रुव, भगवंतिं बनजारे, बालाराम साहू, कल्याण दिवाकर, बिसौहा ध्रुव, सीताराम ध्रुव,प्रमोद साहू, राजेन्द्र गोस्वामी, शत्रुध्न यदु, सुंदर लाल, मंत्र राम साहू, दिलेश्वर गर्ग आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन