पी.एम.ई.जी.पी.व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से युवा हो रहें लाभांवित

बालौदाबाजार 4 नवम्बर 2020/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बलौदाबाजार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पी.एम.ई.जी.पी. अंतर्गत जिले के 10 हितग्राहियों को उद्योग एवं सेवा उद्योग हेतु कुल राशि 68 लाख 81हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सत्येन्द्र सिंह बघेल ने बताया की इनमें सामान्य वर्ग के 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के 5, अनुसूचित जाति का 1 व अनुसूचित जनजाति का 1 हितग्राही शामिल है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग 1 हितग्राही को राशि 1 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है। उसी तरह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अंतर्गत 5 हितग्राहियों को कुल 10 लाख रुपये की राशि का ऋण वितरण किया गया जिनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 3 व ओबीसी 1 सामान्य वर्ग का 1 हितग्राही शामिल है। ग्रामीण बैंक लिमतरा द्वारा सिमगा तहसील के अंतर्गत गाँव नवागांव निवासी मुकेश कुमार ध्रुव को 2 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। मुकेश कुमार ध्रुव ने बताया उन्होंने 9वीं तक की पढ़ाई किया हु। ट्रेनिंग के माध्यम से मैने कूलर बॉडी रिपेयरिंग का काम सीखा है। मैं इसी को ही व्यवसाय के रूप में बदलना चाहता हूं। पर व्यवसाय के लिए पैसों की आवश्यकता थी। तब मुझे जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला। मैने वहाँ आवेदन किया और मेरा इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित कर योजना का लाभ मिला। इससे मुझे 2 लाख रुपये का ऋण मिला। उसी तरह नवागांव निवासी योगेश ध्रुव को 2 लाख,गाँव कोलिहा निवासी टेकम कुमार ध्रुव को 2 लाख यूको बैंक रोहरा द्वारा ग्राम डोंगरिया निवासी रेशम कुमार को 2 लाख तथा आन्ध्रा बैंक बलौदाबाजार द्वारा हरीश शर्मा को 2 लाख रु. ऋण वितरण किया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन