जिले की नोडल अधिकारी के निरीक्षण में सब कुछ मिला गुड ही गुड

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिले की नोडल अधिकारी आईएएस नीना शर्मा ने रुधौली ब्लाक, कान्हा गौशाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी लिया तथा समय से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। कान्हा गौशाला पहुंचने पर उन्होंने गायों के नियमित देखभाल एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया। सीवीओ डॉक्टर अश्वनी तिवारी ने बताया कि इस गौशाला में कुल 136 गोवंश है।

उन्होंने सीएचसी रुधौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सरे रूम, पोस्ट नेटल वार्ड तथा लेबर रूम का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दिया तथा निर्देश दिया कि आने वाले मरीजों को अस्पताल की दवाएं उपलब्ध कराई जाए, बाहर की दवा ना लिखी जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने टीकाकरण, परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, शैलेश दुबे, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, सीओ प्रीति खरवार, एमओआईसी डॉ. अशोक चौधरी, सीएचसी के डॉक्टर तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर