Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूंजीपती मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिये देश के आर्थिक ढांचे का सत्यानाश कर रहे हैं पीएम: प्रेमशंकर

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। अपने पूंजीपती मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के आर्थिक ढांचे का सत्यानाश कर रहे हैं। इसके बावजूद ढिठाई ऐसी की सदन में चर्चा से भी इनकार किया जा रहा है। ऐसी तानाशाह, और संविधान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नही है। यह बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहीं।
वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी के आवाह्न पर कांग्रेसजन गांधीनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे। यहां केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। नर्वदेश्वर शुक्ल एवं ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा प्रधानमंत्री अपने मितरों को फायदा पहुंचाने के लिये जनता की गाढ़ी कमाई बरबाद कर रहे हैं। उनके पूंजीपती मित्र जनता का पैसा शेयरों में डुबा रहे हैं।
अब तक एलआईसी और स्टेट बैंक में लगाये गये हजारों करोड़ रूपये डूबने की खबरें सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस नेताओं ने हिंडेनवर्ग की रिपोर्ट मामले में जेपीसी अथवा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जांच कराये जाने और जांच में सामने आये तथ्यों पर सदन में चचर्स कराये जाने की मांग किया है। इसके साथ ही स्टेट बैंक और एलआईसी जैसी वित्तीय संस्थाओं में जमा धनराशि के सुरक्षित वापसी की गारण्टी ली जाये। विरोध प्रदर्शन के दौरान सूर्यमणि पाण्डेय, सबीहा खातून, प्रमोद दूबे, अतीउल्लाह सिद्धीकी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, बाबूराम सिंह, मनोज त्रिपाठी, विनोद रानी आहूजा, अमित प्रताप सिंह, सुधीर यादव, इम्तियाज अहमद, रामधीरज चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, नीलम विश्वकर्मा, जेपी चौबे, कुलदीप सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।