Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

7 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 13 सेः भूमि पूजन में उमड़े श्रद्धालु

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सोमवार को अमहट स्थित शिवमंदिर परिसर में विधि विधान से 7 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हेतु भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुये आयोजक राजेश मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कुआनों नदी के तट पर अमहट शिवमन्दिर परिसर में सनातन धर्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में  आगामी 13 फरवरी से 19 फरवरी तक होने वाले सप्तदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं आदिविश्वेश्वर महादेव का सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक आयोजन के लिए आयोजन समिति से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ भूमि पूजन  करके आयोजन की सफलता के लिए आदि विश्वेश्वर महादेव से प्रार्थना किया गया।
अमहट शिव मन्दिर परिसर में आचार्य बालमुकुन्द शुक्ल ने विधि विधान से वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न कराया। आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक एवं सहयोगियों के साथ आयोजन पर चर्चा करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि आगामी महाशिवरात्रि पर समस्त रोग, दोष व ग्रह शान्ति के उन्मूलन के लिए रुद्राभिषेक में सहभागिता करने के लिए आम जनमानस में प्रचार प्रसार ेहेतु जन सम्पर्क किया जायेगा।
भूमि पूजन में राहुल मिश्र, आशीष मिश्र, महेन्द्र सिंह, राम प्रकाश गौतम, जगदम्बिका पाण्डेय, अपूर्व शुक्ल, डा0 नवीन सिंह, सिद्धेष कुमार, अरुण भारती, राजेश चित्रगुप्त, एल के पाण्डेय, अनूप मिश्र, लक्ष्मी गुप्ता, अभय कुमार, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, राम भवन मौर्या, अमित शुक्ल, नीरज मिश्र के साथ ही अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।