बजट में अल्पसंख्यक वर्ग की राशि में 38 प्रतिशत कटौती के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बजट में राशि बढाया जाना समय की मांगडा. वाहिद अली सिद्दीकी  

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन महफूज अली एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि केन्द्रीय बजट में अल्पसंख्यक वर्ग के लिये निश्चित राशि में से 38 प्रतिशत कटौती को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर उसमें वृद्धि की जाय।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक वर्ग प्राथमिक जरूरतों तक को पूरा कर पाने में असमर्थ है, ऐसे में केन्द्रीय बजट में 38 प्रतिशत कटौती  दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अल्पसंख्यक समाज के विकास की गति और धीमी हो जायेगी। कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार में समान अवसर और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति आदि को लेकर अल्पसंख्यक समाज पहले से ही उपेक्षा का शिकार है। मांग किया कि सरकार इस पर पुर्नविचार करे और अल्पसंख्यक समाज के लिये केन्द्रीय बजट में वृद्धि के साथ ही सुनिश्चित कल्याणकारी योजनाओं के प्राविधान किये जांय।
अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन महफूज अली एडवोकेट, शहर चेयरमैंन सलाहुद्दीन, ने कहा कि 38 प्रतिशत कटौती किये जाने का सर्वाधिक नुकसान छात्रवृत्ति, कौशल विकास, तकनीकी पाठ्यक्रम आदि क्षेत्रों पर पड़ेगा। कहा कि सरकार इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस ले।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, बाबूराम सिंह, शौकत अली, अलीम अख्तर, महबूब हसन अंसारी, खलील सिद्दीकी, मो. इमरान, वाहिद मंसूरी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर