Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक बंधु की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण करके उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस संबंधी वरासत के मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। ऐसे लंबित प्रकरणों को संपूर्ण कार्यवाही करके प्रस्तुत करें।

भूतपूर्व सैनिकों ने अनुरोध किया कि 15 अगस्त एवं 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में उनको भी शामिल किया जाए। बैठक में गंगा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौधरी, काशी प्रसाद, दीनानाथ मिश्र, राज बहादुर सिंह, परमजीत कौर, वीर नारी उषा देवी, अब्दुल खालिद, नागेंद्र पांडे, ओम प्रकाश त्रिपाठी के प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने सुनवाई किया तथा संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु पत्र भिजवाने के लिए निर्देशित किया।