Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले के 14 अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ताहीन आख्या प्रेषित करने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले के 14 अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश दिया है। इन अधिकारियों को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया तथा गुणवत्ताहीन आख्या के कारण जिले को खराब रैंकिंग प्राप्त हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 28 फरवरी तक डिफाल्टर होने वाली शिकायतों का निस्तारण 24 फरवरी तक करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला वन अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, चकबंदी अधिकारी, गन्ना अधिकारी ,अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-1 तथा हर्रैया, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज, बहादुरपुर एवं साऊघाट, एमओआईसी हर्रैया एवं रुधौली तथा थानाध्यक्ष कोतवाली को लिखे गए पत्र में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्तापूर्ण सुधार करें, समय से निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता से नियमित रूप से फीडबैक प्राप्त करते रहें। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को लिखे गए पत्र में यह निर्देश दिया है कि अग्रिम आदेशों तक इन अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन रोकें।