Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सपा महिलासभा अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में दिया एकजुटता का संदेश

महिलाओं के उत्पीड़न, बढ़ती मंहगाई पर मौन है सरकाररीबू श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि यदि महिलायें ठान ले तो उत्तर प्रदेश और देश में सत्ता परिवर्तन होते देर नहीं लगेगी। होली से चंद दिन पहले घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमतों में वृद्धि किये जाने पर सरकार को घेरते हुये रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महिला हितों की विरोधी है। घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमतों में अनेकांे बार वृद्धि की जा चुकी है और इससे घर का बजट बिगड़ जाता है। इस दर्द को महिलायें ही समझती है। उन्होने महिला सभा पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे जुल्म, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, मंहगाई आदि के सवालोें को लेकर आवाज बुलन्द करंे।
केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुये पूर्व राज्यमंत्री एवं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार बढें हैं किन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने सत्ता परिवर्तन का आवाहन करते हुये महिला सभा सदस्योें से कहा कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी के नीति, कार्यक्रम से जोड़े और मजबूत संगठन खड़ा करें।
समीक्षा बैठक से पूर्व महिला सभा की सदस्यों गीता भारती, जुवेदा, इन्द्रावती शुक्ला, शकुन्तला चौरसिया, विन्दवासिनी, प्रेमा, रेनू, गुडिया, प्रर्मिला, निर्मला, अनीता, कैलाशी, मालती, वंदना, सीता, अमरावती, शोभादेवी, रेखा देवी, सन्तरा देवी, सरिता देवी, सरस्वती, मीरा देवी आदि ने महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।