Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

निःशुल्क स्वास्थ शिविर में 165 मरीजो का परीक्षण

रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल की पहल पर मेदान्ता हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया इलाज
निःशुल्क स्वास्थ शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिये बड़ा अवसरडा. फकरेयार हुसैन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। बुधवार को रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल और मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा टी.एन. हॉस्पिटल एण्ड आर्थोपेडिक सेण्टर पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 165 मरीजो का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें चिकित्सकों द्वारा  परामर्श दिया गया।
निःशुल्क स्वास्थ शिविर का उद्घाटन करते हुये उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ऐसे मरीजों और उनके परिजनों के लिये वरदान हैं जो लखनऊ आदि स्थानांे पर जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श लेने में आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं है। कहा कि ऐसे शिविरों से मरीजों को सही राय मिल जाती है और वे रोग मुक्त होकर अपना जीवन जीते हैं।
मेदान्ता हॉस्पिटल से अभिषेक कुमार पाण्डेय, शशांक अग्निहोत्री, डा.अभिषेक मिश्र, डा. त्रिपुरारी पाण्डेय ने मरीजोें का समुचित परीक्षण किया। शिविर में 35 मरीजो का निःशुल्क ईसीजी , 46 मरीजो ने बीपी, शुगर जांच कराया।
रोटरी क्लब बस्ती सेट्रल अध्यक्ष मुनीरूदीन अहमद और  सचिव एल.के. पाण्डेय ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर व्यापक जनहित में ऐसे कार्यक्रम कर पीड़ित मानवता की सेवा किया जाता है। रोटेरिेयन खान करीम अहमद,  वामिक मिराज, आशीष, मंजू पाण्डेय, आशीष वाडवानी आदि ने शिविर के संचालन में योगदान दिया। टी. एन. हॉस्पिटल एण्ड आर्थोपेडिक सेण्टर के डायरेक्टर डा. कलीम खान ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि एक चिकित्सक का धर्म है कि वे पीड़ित मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लाकर उन्हें स्वस्थ करें। निःशुल्क चिकित्सा शिविर का पहल सराहनीय है।