वाराणसी: जेल सुरक्षा कर्मियों को चकमा दे फरार हुआ बन्दी, उसके तलाश लगी पुलिस की कई टीमें

जेल प्रशासन की तहरीर के आधार पर राजू के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्युज।

वाराणसी: चौकाघाट स्थित जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को धता बताकर शनिवार को एक बंदी भाग निकला। मुक़दमा दर्ज कराने वाली महिला के घर पहुंचा और उसे धमकाया. मामला पुलिस के माध्यम से जिला जेल प्रशासन की जानकारी में आते ही हड़कंप मच गया। लालपुर पांडेयपुर और कैंट थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को जेल से भागे  हुए बंदी की तलाश में लगाया गया है।लालपुर खिलाफ अलग-अलग आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल वह जेल कि बैरक नंबर एक में बंद था। बताया जाता है कि जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले उनके परिजनों निवासी राजू सिंह को बीते 7 फरवरी को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। राजू चोरी का अभ्यस्त  अपराधी भी है और उसके औरकरीबियों के हाथ में जो मुहर लगाई जाती है, वही मुहर राजू ने न जाने कैसे अपने हाथ में लगवा ली थी। दूसरे पहर के मुलाकाती जब जेल से बाहर जाने लगे तो उन्हीं की भीड़ में शामिल होकर जेल पुलिस के कर्मियों को चकमा देते हुए वह बाहर निकल गया। जेल से बाहर निकल कर वह पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के घर गया और उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया।

पीड़िता ने जब इस संबंध में अर्दली बाजार चौकी की पुलिस को सूचना दी तो राजू के जेल से फरार होने का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने राजू के संबंध में जेल प्रशासन से पूछा तो कोई कुछ बता पाने की स्थिति में ही नहीं था। इसके बाद लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और राजू की तलाश शुरू की। मामला कमिश्नरेट के अफसरों के संज्ञान में आया तो राजू को तलाश में कैंट और सारनाथ थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।

जेल प्रशासन की तहरीर के आधार पर राजू के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर वीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बंदी मुलाकातियों की भीड़ में भागा है। घटना की जांच कराई जा रही कि किसकी चूक की वजह से वह बाहर निकलने में सफल रहा। दोषी कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर