Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कासगंज: तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंदा, एक की मौंत तीन गंभीर रूप से घायल

घायलों को हायर सेण्टर के लिए किया गया रेफर

कबीर बस्ती न्युज।

कासगंज:  जिले में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक चार मजदूरों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा सोरोंजी थाना क्षेत्र के होड़लपुर में हुआ। यहां सीएचसी के सामने स्थित ढाबा में चार मजदूर खाना खाने गए थे। वहां से खाना खाकर पैदल ही वापस लौट रहे थे। इसी समय कासगंज की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पड़े-पड़े तड़पते रहे।

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को सोरोंजो सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान रिंकू (24) के रूप में हुई है।  वहीं अमित (18 वर्ष), सतेंद्र (26 वर्ष), वीरपाल (30 वर्ष) की हालत गंभीर है। यह सभी मजदूर सोरोंजी सीएचसी में बन रहे वेयर हाउस के निर्माण कार्य में लगे थे। खाना खाने ढाबा जाते थे। सभी मजदूर लखीमपुरखीरी जिला के फुलविहान थाना क्षेत्र के हाजीपुरवा गांव के रहने वाले हैं।