Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सेवा निवृत्त कर्मचारियो की बैठक में उठे मुद्दे

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। रविवार को जिला कोषागार स्थित पेन्शनर्स कक्ष में उत्तर प्रदेश पेन्शनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी के अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी ने कहा कि लखनऊ के चेतना भवन में प्रदेश के विभिन्न सेवानिवृत्त संगठनों की साझा बैठक में सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियो से आग्रह किया गया कि पं. दीन दयाल कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदेश भर के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपलब्ध कराकर समस्याओं का निस्तारण किया जाय। कहा कि बैठक में यह भी मांग उठी कि एनपीएस के पेंशनर्स को भी इसका लाभ उपलब्ध कराया जाय। कहा कि जनपद स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु चरणबद्ध ढंग से संघर्ष जारी रहेगा।
मासिक बैठक में संरक्षक जगन्नाथ मौर्य ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचन्द वर्मा ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित फाइलों को निस्तारित करने का आग्रह किया गया था, इस सम्बन्ध में सीएमओ से वार्ता के बाद कुछ समस्याओं क निस्तारण होने लगा है। संचालन करते हुये मंत्री  परमात्मा प्रसाद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियोें से सम्बंधित अनेक मुद्दे उठाये।
बैठक में संस्था के संगठन मंत्री राधेश्याम श्रीवास्तव, दुर्बली प्रसाद, भारती सिंह, अब्दुल करीम, धु्रवचन्द्र मिश्र, अशफाक अहमद, गौरीशंकर, राम सागर चौधरी, मो. इब्राहीम,  जोखनराम, विजयभान सिंह, हरीराम पाल, सन्तराम, मेंहदीहसन, रामलुटावन, राजाराम कन्नौजिया, रामकेवल प्रसाद, मोअज्जम अली, सालिगराम वर्मा, मोहनलाल, रामरतन, हाजी मोहम्मद यासीन  आदि शामिल रहे।