शिक्षिका पत्नी ने हेड कांस्टेबल पति पर लगाया क्रूरता, कुकर्म समेत अन्य आरोप, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज।

कानपुर: कल्याणपुर में एक सप्ताह पहले महिला के साथ एक घर में पकड़े गए यूपी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल समेत 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। हेड कांस्टेबल की पत्नी ने पति पर क्रूरता, कुकर्म समेत अन्य आरोप लगाए हैं।

मूलरूप से इटावा, सैफई की रहने वालीं कुशीनगर में तैनात सहायक शिक्षिका ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह अपने दो बेटों एक 12 वर्ष, दूसरा 13 वर्ष के साथ कुशीनगर में ही किराये के कमरे में रहती हैं। पति ककवन में यूपी 112 में तैनात हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों के चलते वर्ष 2019 से अलग रह रहा है। पति ने अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर उनकी व दोनों बच्चों की मौत की अफवाह फैला दी और एक अन्य महिला से शादी कर दी।

इसकी जानकारी पर वह बीते तीन मार्च को कल्याणपुर स्थित एक घर पहुंचीं, जहां पति को अन्य महिला संग रंगे हाथों पकड़ा। पति छत से साड़ी बांधकर भाग निकला था। उन्होंने दूसरे दिन सीपी बीपी जोगदंड से इसकी शिकायत की थी। अधिकारी के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नशे की गोलियां देकर बनाता था अनैतिक संबंध
महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बिल्हौर में तैनाती के दौरान वह भी साथ में रहती थी। पति आए दिन नशे में घर आता था। इसके बाद पानी में उन्हें नशे की गोली मिलाकर पिलाने के बाद अनैतिक संबंध बनाता था। इससे क्षुब्ध होकर वह बच्चों के साथ अपनी तैनाती स्थल पर किराये पर रहने लगी थी।
पत्नी ने बताया कि 2018 में पति बिल्हौर में एसएचओ का हमराह था। कन्नौज में खरीदे हुए प्लॉट को उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर थाना परिसर में ही पुलिस कर्मियों के सामने ही अपनी रायफल उठाकर बच्चों पर तान दी थी। बीचबचाव में बेटे का हाथ टूट गया था।
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के दो महिलाओं से अवैध संबंध थे। शिकायत पर स्थानांतरण महाराजपुर थाने कर दिया गया था। फिर महाराजपुर में दुकानदार को पीटने के मामले में लाइन हाजिर किया गया था। मुरादाबाद में तैनाती के दौरान शराब पीकर कैदी को भगाने की घटना में उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद भी अधिकारियों का चहेता होने के कारण उसे हर बार कुछ ही दिनों में तैनाती दे दी गई।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर