Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुरादाबाद: गोकशी का आरोपी 25 हजार का इनामी नाजिम मुठभेड़ में घायल

कबीर बस्ती न्यूज।

मुरादाबाद: मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रविवार देर रात मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी 25 हजार का इनामी नाजिम घायल हो गया। इसी दौरान एक सिपाही भी जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी नाजिम के खिलाफ कटघर थाने में गोकशी के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार रात आरोपी मूंढापांडे क्षेत्र में भदासना हवाई अड्डे के पास मौजूद था। इसकी सूचना मिलने पर मूंढापांडे के थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर बाइक दौड़ाकर भागने लगा।
इसी दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल होकर गिर गया। आरोपी की घेराबंदी के प्रयास में मूंढापांडे थाने का सिपाही संजीत जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को जिला अस्पताल ले गई और भर्ती करा दिया। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में छह केस दर्ज है।