Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखनऊ: सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस और एक पीपीएस का तबादला

गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती का एसपी बनाया गया

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस और एक पीपीएस का तबादला कर दिया। वाराणसी रेंज के आईजी के सत्यनारायण को सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर बरेली के एसएसपी अखिलेश चौरसिया को डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होने पर वाराणसी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रभाकर कुमार को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एडिशनल एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बागपत का एसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी की अस्वस्थता के दृष्टिगत उनको प्रतीक्षारत रखा गया है। हालांकि उनके बेहतर इलाज के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से सम्बद्ध भी किया गया है।

बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव और हमीरपुर के एसपी शुभम पटेल को भी हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। ललितपुर के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती का एसपी बनाया गया है। प्रयागराज में एडिशनल एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल को ललितपुर का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त दीक्षा शर्मा को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा पीपीएस अफसर में साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात एडिशनल एसपी सच्चिदानंद को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है।