प्राणघातक चोट पहुंचाने के मामले में 3 महिलाओं सहित 9 लोगों की जमानत अर्जी खारिज

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार श्रीवास्तव ने प्राणघातक चोट पहुंचाने के मामले में 3 महिलाओं सहित 9 लोगों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में 7 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता परिपूर्णनंद पांडेय व एडीजीसी जय गोविंद सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र नाथ दुबे ने न्यायालय में तर्क प्रस्तुत किया। कहा कि नगर थाना क्षेत्र के नगर खास गांव में दो परिवारों के बीच में जमीनी रंजिश थी। मुकदमे के वादी मो. काशिम ने थाना नगर में तहरीर देकर कहा कि 19 जून 2022 को समय शाम 4 बजे बजे उसके पट्टीदार सकीना, मो. आलम, मो. नियाज, मो. अनस, साजू उर्फ कलाम, शबनम बानो, मो. सरफराज, यासमीन व ताहिर अली एक राय होकर पारिवारिक विवाद को लेकर गाली देते हुए लाठी डंडा लात मुक्का से मारने पीटने लगे। बीच बचाने करने आई शिकायतकर्ता की बहन शाहिदा खातून, शमा खातून, मु.ख्सरा खातून, गुड़िया उर्फ शोएबा खातून को भी मारा पीटा। मुख्सरा खातून व सोयबा खातून की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मु.ख्सरा खातून को प्राणघातक चोट आई है। जबकि सोयबा खातून का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सभी 9 आरोपितों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन