6 आईएएस व 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला: किंजल सिंह महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात 6 आईएएस व 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रमुख सचिव खाद्य रसद एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप विभाग वीना कुमारी मीना का कद बढ़ाते हुए उन्हें वर्तमान पद के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। आईएएस श्रुति सिंह के अपने मूल कैडर में वापस जाने के बाद प्रतीक्षारत किंजल सिंह को उनके स्थान पर महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रकाश बिंदु को यूपीसिडको का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, यूपी सिडको के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद-1 को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर तैनाती दी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षा में चल रहे सुनील कुमार चौधरी को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बनाया गया है। उन्हें पिछले दिनों नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के पद से हटाकर प्रतीक्षरत किया गया था।

पीसीएस अधिकारियों में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की उप सचिव प्रियंका सिंह को एडीएम वित्त हरदोई और एडीएम वित्त एवं राजस्व हरदोई वंदना त्रिवेदी को आयोग में उनके स्थान पर उप सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ के एडीएम वित्त अमित कुमार भट्ट को वहीं का एडीएम सिटी बनाया गया है। एडीएम सिटी, अलीगढ़ मीनू राणा को वहीं एडीएम वित्त बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्रा को फरुखाबाद का सीडीओ बनाया गया है। एडीएम वित्त कन्नौज गजेंद्र कुमार को मुजफ्फरनगर के एडीएम वित्त के पद पर तैनाती दी गई है। शाहजहांपुर के नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को एडीएम वित्त कन्नौज के पद पर भेजा गया है। बरेली के एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को शाहजहांपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
गृह सचिव एवी राजामौलि को सतर्कता विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वह 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर