Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जि.पं. अध्यक्ष संजय चौधरी ने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जनपद में संचालित होने जा रही मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जनपद के सुदूर से सुदूर क्षेत्रों में भी पशु पालक को इमेरजेन्सी में तत्काल रूप से सहायता मिल सकेगी, जिससे पशु पालको को लाभ प्राप्त होगा।

मण्डल प्रबन्धक विवके कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में कुल 05 मोबाइल वेटनरी यूनिट प्राप्त हुई है, जिसका संचालन इमेरजेन्सी के रूप में सुबह 10 बजे से रात्रि के 08 बजे तक पशु पालको को प्राप्त हो सकेगा, तथा रात्रि 08 बजे के बाद की गयी काल को अगले दिन पशु पालको को लाभ प्राप्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि  इसका संचालन EMRI Green Health Services द्वारा किया जायेगा, इसका टोल फ्री न० 1962 है, जिसको पशुपालक किसी भी इमेरजेन्सी के समय डायल करके अतिशीघ्र लाभ पूर्णतया निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा की इमेरजेन्सी के समय पशु पालक अपने फोन से टोल फ्री न० 1962 डायल करके लाभ उठायें, अतिशीघ्र पशु पालक के बीमार पशु का इलाज करके लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर अपर निदेशक ग्रेड-2 पशु पालन विभाग तथा पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साथ प्रोग्राम मैनेजर अविनाश तिवारी, प्रदीप कुमार, मो०जकारिया आदि उपस्थित रहें।