Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया मौत को गलेः घर मे मचा कोहराम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के राजस्व पुरवा बिछियागंज के एक युवक का अपने घर के कमरे में लटका हुआ शव मिला है। छत के कुंडे से रुमाल के सहारे युवक ने फांसी लगाई है। युवक डिप्लोमा इन लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी का छात्र था। इन दिनों वह मेडिकल कॉलेज में अप्रेटिंस कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र वाल्टरगंज के बिछियागंज गांव निवासी 25 वर्षीय मो. शमीम शनिवार की सुबह चार बजे सहरी खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह के 8.30 बजे तक नहीं जागने पर उनकी मां सैहरुनिशां जगाने पहुंची। बंद दरवाजे पर कई बार आवाज दीं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में उन्होंने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। बेटे का शव कुंडे से लटका देख वह चीखने लगीं। परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़ पड़े। शमीम का शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में अभी कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।
परिजनों के मुताबिक, शमीम घर में सबसे छोटा था। शमीम का एक भाई अबू कैश बंगलौर में मेहनत मजदूरी करता है। दूसरा भाई शबू कैश घर पर रहकर खेती का काम देखता है। पिता गोरखपुर के सहजनवां तहसील में अमीन हैं।