तमाम अनियमितता मिलने पर बरेली, नैनी और बांदा वरिष्ठ जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, किये गये निलम्बित

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ : जेलों में छापा मारने के दौरान तमाम अनियमितता मिलने पर बरेली, नैनी और बांदा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को डीजी जेल एसएन साबत ने निलंबित कर दिया है। तीनाें निलंबित अधिकारियों पर शिथिल पर्यवेक्षण करने और लापरवाही बरतने का आरोप है। इन तीनों जेलों में चार दिन पूर्व स्थानीय डीएम एवं एसपी ने छापा मारा था, जिसमें तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थीं।

डीजी जेल एसएन साबत ने बताया कि बरेली जेल में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से नियम विरुद्ध तरीके से मुलाकात कराने के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ डीआईजी जेल आरएन पांडेय ने अपनी जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक का अपने अधीनस्थों पर कोई नियंत्रण नहीं था। डीआईजी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश भी की थी।

नैनी जेल में बीती 31 मार्च को प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा था। इस दौरान चम्मच से बनाए गये 15 चाकू, 11 लाइटर और तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थीं। अफसरों ने खासकर अतीक के बेटे अली की बैरक को गहनता से खंगाला था। इसी वजह से नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

डीजी जेल ने बताया कि बांदा जेल में बीते कई दिनों से तमाम गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थीं। बार-बार चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को निलंबित किया गया है। ध्यान रहे कि बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद हैं। अविनाश गौतम को दो माह पूर्व रायबरेली से बांदा भेजा गया था। इससे पहले मुख्तार की मदद के आरोप में रंजीत सिंह, तारकेश्वर सिंह, वीरेश्वर प्रताप सिंह समेत तमाम जेलकर्मी निलंबित हो चुके हैं। हालात इतने बदतर हो गए थे कि कोई भी अधिकारी बांदा जेल नहीं जाना चाहता था।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर