ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हरैया का चुनाव संपन्न

समाज को जागरूक करने में मीडिया की  भूमिका महत्वपूर्णएसडीएम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ। राजेश सिंह विसेन को तहसील अध्यक्ष तथा अनिल कुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी के साथ पदाधिकारियों का मनोनयन निर्विरोध हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गुलाब चन्द्र ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका माल्यापर्ण किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 1ः00 बजे चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार त्रिपाठी तथा मंडल उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सर्व सम्मति से राजेश सिंह विसेन को अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ अनिल कुमार पाण्डेय को महामंत्री, एसएन द्विवेदी को संरक्षक, राजबहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार सिंह को संप्रेक्षक, बीएन मिश्रा को प्रचार मंत्री, आनंद शुक्ला, बृजेश पाल सिंह एवं रामजीत पाण्डेय को उपाध्यक्ष, संतोष पाण्डेय सोनू, राकेश मणि तिवारी तथा सत्यदेव शुक्ला को संगठन मंत्री, बृजकिशोर यादव, शक्तिशरण उपाध्याय एवं मोहम्मद इमरान को संयुक्त मंत्री, विनय पाठक को विशेष आमंत्रित सदस्य, रामप्रगट सिंह को पत्रकार उत्पीडन समिति प्रमुख, अनिल कुमार को पत्रकार कल्याण समिति का प्रमुख तथा पवन वर्मा को समिति संयोजक सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।

उपजिलाधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि देश की पत्रकारिता काफी श्रेष्ठ कोटि की है। इसी के बदौलत सेनानियों ने अंग्रेजो को देश से भगा दिया था। उन्होने कहा कि जब भी क्रांति की बात आती थी तो मीडिया की अहम भूमिका रहती थी। जन जागरण का भी काम केवल पत्रकारों द्वारा ही किया जा सकता है। तमाम सेनानी भी पत्रकारिता से जुडकर लोगों को आजादी के प्रति जागरूक करने का काम किया था। उन्होने कहा कि देश की आबादी बढने के साथ-साथ पत्रकारों की संख्या बढी है। समाज को जागरूक करने के लिए तमाम पत्रकार काम कर रहे है। जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, संगठन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। मण्डल उपाध्यक्ष ने संगठन के साथियों को एक जुट रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की अपील किया। नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष ने आभार ज्ञापित करते हुए पत्रकार उत्पीडन की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालक नव निर्वाचित महामंत्री द्वारा किया गया। इस मौके पर जटाशंकर पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, महेन्द्र उपाध्याय, केसी श्रीवास्तव, अभय जीत सिंह, मनीष यादव, दिनेश शुक्ल, प्रेम सागर पाठक, रूबल कमलापुरी, रामजनक यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ल, आदित्य सिंह, नवीन तिवारी, नरेन्द्र कुमार मिश्र, आनंद धर द्विवेदी, मुकेश पाण्डेय, संजय कुमार मिश्र, आदित्य सिंह, विकास पाण्डेय, रामराज मिश्र सहित तमाम सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर