Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आग से झुलसकर मरे किसान के आश्रित को 11 माह बाद भी आर्थिक मदद नसीब नही

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में खेत में लगी आग से झुलसकर मरे किसान के आश्रित को 11 माह बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिलने से पीड़ित परिवार मायूस है। मदद की आस में रोज बैंक खाते की जांच कराकर निराश लौट रही है। सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव की पीड़िता प्रमिला मिश्र कहती हैं कि 31 मई 2022 को गन्ने की गुड़ाई करते समय खेत में लगी आग में गंभीर रूप से झुलसने से उनके 63 वर्षीय पति राम मूरत मिश्र की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे तहसील के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया था। उसकी रिपोर्ट भी जिले पर भेज दी गई थी। पीड़िता को सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय से 16 दिसंबर 2022 को पत्र भी प्राप्त हुआ था। उसमें अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए उपलब्ध कराए गए दावे को डीएम की ओर से भी 06 नवंबर 2022 को ही स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राजस्व परिषद से बजट प्राप्त होते ही ई-पेमेंट के माध्यम से खाते में भुगतान किया जाएगा। लेकिन अबतक कोई भुगतान नहीं मिल सका है। उसकी आस में वह रोज दौड़ रही हैं।
एसडीएम अतुल आनंद ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। पीड़िता को अब तक अहेतुक सहायता क्यों नहीं मिल सकी?  इसकी जानकारी लेकर संबंधित को इसी सप्ताह लाभ दिलाया जाएगा।