रूधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। शनिवार को रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी  संगीता प्रताप जायसवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से  भानपुर तिराहे पर किया। नेताद्वय ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा विकास कार्यो में भेदभाव नहीं करती कहा कि रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी  संगीता प्रताप जायसवाल की जीत से त्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि मतदाता स्वयं समीक्षा करें कि पूर्व के कार्यकाल मंे नगर पंचायत स्तर पर कितना और किसका विकास हुआ। आवाहन किया के मतदाता नगर पंचायत रूधौली के समग्र विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करें जिससे विकास की गति में तेजी आये।
भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से डा. एन बी सिंह, ओम नाथ सोनी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह  अभिषेक , अंकित  सिंह राकेश शमार्, राजू  पाण्डेय,  मनोज ठाकुर, राम जी जायसवाल, हिंदू महासभा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, दुर्गेश सोनी, बलराम सिंह, राहुल, अतुल यादव, जेपी, महेश सिंह, राजेश सिंह चौधरी, पप्पू चौधरी , अंशु पंडित पूर्व विधायक प्रतिनिधि  मनोज सिंह, अमर सोनी के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर