Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

305 बूथ के सापेक्ष 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की लगायी गयी डियूटी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनपद में 305 बूथ के सापेक्ष 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की ड्यिटी लगायी गयी है। उन्होने मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथों की विद्युत संबंधी सहित अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर लें, जिससे मतदान कराने में कोई कठिनाई ना होने पाये। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक नगर निकाय की महिला सखी पीठासीन की हस्तपुस्तिका का भली-भॉति अध्ययन कर लें। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किसी भी स्तर पर लापरवाही पायी जाती है, तो उसके खिलाफ एफआईआर करते हुए विभागीय कार्यवाही भी की जायेंगी।
उन्होने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये। मतदान में लगे अधिकारी-कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान समाप्ति के दौरान अगर कोई पोलिंग एजेण्ट मौके पर उपस्थित नही है, तो मतदान पेटी को सील करने की वीडियोंग्राफी अवश्य करा लें।
सीडीओ/कार्मिक प्रभारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथ का निरीक्षण कर लें। उन्होंने बीएसए को भी निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित हो जाए। रसोईया 10 मई से विद्यालय में उपस्थित रहकर नाश्ता एवं भोजन तैयार करें, जिसका भुगतान मतदान पार्टी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन नियमित रूप से सक्रिय रहते हुए समय-समय पर रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। पीठासीन अधिकारियों को कोई दिक्कत होती है, तो वे तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे।
परियोजना निदेशक/प्रभारी मतपत्र कमलेश सोनी ने अवगत कराया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर को पर्याप्त संख्या में मतपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसका वितरण समुचित संख्या में सभी पीठासीन अधिकारियों को सुनिश्चित कराएं। समीक्षा बैठक में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति, डीसी एनआरएलएम राम दुलार तथा तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।