Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को दिखाया आइना सपा की नेहा वर्मा पर जताया विश्वास

कबीर बस्ती न्यूज।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने भाजपा की सीमा खरे को 11472 वोटों से हरा दिया चुनाव 

बस्ती। नगरपालिका चुनाव में भाजपा को मतदाताओं ने करारा जवाब दे दिया चुनाव में हुई बुरी तरीके से हार भाजपाइयों की घिघि बंद गई है यहां तक की बस्ती के सांसद वह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भी अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए अब भाजपा खेमे में मायूसी की लहर है समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने भाजपा की सीमा खरे को 11472 वोटों से चुनाव हरा दिया। नेहा वर्मा को कुल 27128 वोट मिले जबकि सीमा खरे 15656 वोटों तक सिमटकर रह गयीं। मतगणना के शुरूआती दौर से नेहा वर्मा को शानदार बढ़त मिली जो आखिरी दौर तक कायम रही।

हर राउण्ड में नेहा वर्मा को बढ़त मिलती गई। मसलन उन्हे हर वर्ग और बिरादरी का वोट मिला। जनता में इस बात की चर्चा है कि भाजपा ने बेहद कमजोर प्रत्याशी मैदान में उतार दिया जिसका समाज से जुड़ाव नही रहा। सपा प्रत्याशी को इसका फरपूर फायदा मिला। 3398 वोट पाकर भाजपा के बागी आशीष शुक्ला की पत्नी नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। इसी कड़ी में बसपा की प्रीती त्रिपाठी को 2734, आम आदमी पार्टी की विनीता सिन्हा को 370, कांग्रेस की सबीहा खातून को 2129, सुभासपा की बबीता शुक्ला को 208, निर्दलीय अमृता को 178, जाफरून्निशां को 90, रजेश्वरी गुप्ता को 71, रोशन जहां को 198, पीआरजे की शालू चौधरी को 285, सीमा गुप्ता को 185, सुबूही निकहत को 120, नोटा को 84 मिले। 1724 वोट अवैध घोषित किये गये। सपा की शानदार जीत से जहां पार्टी में खुशी की लहर है वहीं भाजपा खेमे में उदासी छायी है।