Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कर्नाटक चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस नेताओं ने बाटी खुशियां

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। कर्नाटक चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियांे को साझा किया।
डॉ. वाहिद अली ने कहा कि कर्नाटक के विजय का दूरगामी परिणाम होगा और लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनायेगी। कहा कि जनता ने भाजपा के अहंकार को आईना दिखा दिया है। हिमंाचल के बाद कर्नाटक में मिली जीत से ताकत बढी है। कहा कि निगाहें अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, तेलंगाना पर टिकी है। कहा कि राहुल गांधी की पद यात्रा का प्रभाव कर्नाटक चुनाव परिणामों  पर साफ-साफ दिखता है। कांग्रेस ने कभी घृणा, नफरत की राजनीति नहीं किया। हम प्यार बाटने वाले लोग हैं, जनता अब इसे समझने लगी हैं।
कर्नाटक की जीत पर खुशी साझा करने वालों में मुख्य रूप से  शौकत अली, अलीम अख्तर, मो.अशरफ अली, बृजेश आर्य, मनोज पाण्डेय, सतीश सिंह, अजीजुल्ला, हामिद अली,कैफी,जावेद आदि शामिल रहे।