पीएम मोदी जून से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक महीने तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश में रैलियां कर चुनावी शंखनाद करेंगे, इनमें तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार शाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में इसकी जानकारी दी।

नगर निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश में महा सपंर्क अभियान चलाएगी। 15 मई से 15 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा के नेता प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार में हुए बदलाव को बताएंगे। लोकसभा स्तर पर पांच और विधानसभा स्तर पर चार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और संजय राय की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 25 मई तक में क्षेत्र व जिला कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यसमिति में सभी विधायक और सांसद भी शामिल किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में देश भर में करीब 20 रैलियां करेंगे। यूपी में अवध, काशी, पश्चिम, कानपुर, ब्रज और गोरखपुर क्षेत्र में मोदी की एक एक रैली कराने की योजना है।
छह रैली का समय नहीं मिलने पर दो-दो क्षेत्रों की एक संयुक्त रैली कराकर तीन रैली कराई जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी रैलियां होंगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप मनाया जाएगा। इस अभियान समापन 25 जून पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से होगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर