सपा की बैठक में बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा

जनता तक पहुंचायें सपा के नीति, कार्यक्रममहेन्द्रनाथ यादव
संगठन की मजबूती पर जुटे पदाधिकारीराम प्रसाद चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बस्ती सदर विधानसभा के बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठक जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये बूथ स्तर पर समीक्षा, जिन मतदाताओं का नाम छूट गया हो उन्हें जोड़वाने, नये युवा मतदाताओं का नाम शामिल कराने और पार्टी के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं बस्ती लोकसभा प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि समूचा देश और उत्तर प्रदेश के लोग केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मनमानी नीतियों से त्रस्त है। बेरोजगारी, मंहगाई लगातार बढ रही है। घरेलू रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमतें आसमान पर है। पढाई, दवाई और रोजगार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सपा के नीति, कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाय। कहा कि सपा मजबूत होगी तो किसान, नौतवान, अल्पसंख्यक, गरीबों के सपने साकार होंगे। उन्होने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची की समीक्षा कर ली जाय, जिनका नाम छूटा हो उसे जोड़वा लें और शिविर लगाकर जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष जारी रखें। लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना बहुत आवश्यक है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है, हमें अपनी तैयारियों को मजबूत रखना होगा।
समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, राम शव्द यादव, गुलाब चन्द्र सोनकर, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह यादव आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से अखिलेश यादव, रजनीश यादव, रामचन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर