विश्व जनसंख्या दिवस पर विमर्शः रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने रोपे पौध

पुरस्कृत हुये विजेताः मिला प्रमाण पत्र

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के द्वारा राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल सिटी इण्टरनेशनल स्कूल  में जनसंख्या वृद्धि के कारण पर्यावरण तथा अन्य सामाजिक सरोकारों पर होने वाले कुप्रभाव विषय पर विचार गोष्ठी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों द्वारा कराया  गया ।
जनसंख्या विषय पर छात्र उन्नति सिंह, सुमेश ने अपने विचार रखे । रोटेरियन एल.के. पाण्डेय ने जनसंख्या वृद्धि के कारण, स्वास्थ्य, शिक्षा, तथा सामाजिक ढांचा पर पढ़ने वाले कुप्रभाव के बारे में बताया।  क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अच्युत अग्रवाल ने कहा कि हर क्षेत्र में प्रगति के बाद भी अपने नागरिकों को आवश्यकतानुसार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं । क्लब के द्वारा स्कूल परिसर  में बच्चों के साथ आम आंवला नीम अन्य फूलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की विट्ठल तिवारी कक्षा सात की प्रियांशु कक्षा 6 की जिज्ञासा कक्षा 5 के गौरव कक्षा चार की एसवी, कक्षा 3 की मैत्री ,कक्षा 2 की सुकृति,कक्षा 1 की ईशान्नया विजेता रहे। क्लब के द्वारा इन बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष मुनीरउद्दीन अहमद, सचिव अभिषेक कुमार अग्रहरि, कोषाध्यक्ष  विमल तुलस्यान,  श्यामधर सोनी, आशीष वाधवानी,  सुभाष चंद्र अग्रहरी ,  आकांक्षा अग्रवाल ,डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रीता खंडेलवाल आरती, आलोक वैशाली आदि उपस्थित रहे

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर