Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बड़ी खबर।छत्तीसगढ़ ढाई ढाई साल सीएम बनने के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, टीएस सिंह देव का दिल्ली दौरा

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के 2 साल पूरे होते ही, ढाई साल में सीएम बदलने के फार्मूले की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के 4 नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे, जिसमें भूपेश बघेल, टी एस सिंह देव, चरणदास महंत कथा ताम्रध्वज साहू। हाईकमान के फैसले के बाद सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तभी से से ढाई साल बाद टी एस सिंह देव के सीएम बनने की चर्चा भी समय-समय पर उठती आई है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि कहीं ना कहीं हाईकमान के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की चर्चा में कुछ तो समझौता हुआ था, क्योंकि एक कहावत प्रचलित है कि जहां आग होता है वहीं से धुआं उठता है। इस 2 साल के कार्यकाल में समय-समय पर टी एस सिंह देव के सीएम बनने की चर्चा उठती आ रही है। 3 दिन पहले टी एस सिंह देव के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में फिर ढाई साल का मुद्दा चर्चा में आ गया है। टी एस सिंह देव ने स्पष्ट तौर पर मीडिया से कहा था कि सीएम कौन कितने दिन रहेगा या फैसला हाईकमान तय करेगा। आज मीडिया के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा मैं हाईकमान के फैसले के आगे नतमस्तक हूं , जो निर्णय लेगा उसका पालन करूंगा, मुझे इस्तीफा देने के लिए कहेगा तो मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन यह समझना होगा कि छत्तीसगढ़ के विकास से किन लोगों को दिक्कत हो रही है, वह लोग छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहते। उनके इस बयान के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं कि उनका इसारा अपनी पार्टी के नेताओं के तरफ है या विपक्ष की तरफ। आगे देखना होगा कि हाईकमान इस विषय पर क्या फैसला लेता है ढाई साल के फार्मूले पर विचार करता है या भूपेश बघेल अपने कार्यकाल को गरिमामय ढंग से पूर्ण करेंगे। टीएस बाबा का दिल्ली दौरा भी इस चर्चा को काफी हवा दे रहा है।