Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शहरी क्षेत्र में होने वाली अवैध प्लाटिंग पर विशेष नजर रखें, अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश,भाटापारा में हो रही दर्जनों अवैध प्लाटिंग का क्या होगा ?

पूरे प्रदेश में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के विरुद्ध अब प्रशासन की कार्रवाई तेज हो जाएगी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सभीअनुविभागीय राजस्व अधिकारी को दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल की मौजूदगी में श्री अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, राजस्व संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश बैठक में दिए। राजस्व मंत्री ने बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन आदि कामों को समय सीमा तय कर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के कारण लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अगले 20 दिनों में कम से कम 20% की बढ़ोतरी करने के भी निर्देश राज्य के अधिकारियों को दिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपना सूचना तंत्र सक्रिय करें और शहरी क्षेत्रों में होने वाली अवैध प्लाटिंग पर विशेष नजर रखें, उन्होंने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग को रोकने से एक और शासन को होने वाली राजस्व हानि को बचाया जा सकेगा। वहीं दूसरी और लोग वाजिब दामों पर हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम जैसी शासकीय संस्थानों के मकान खरीदेंगे, जिसे शासन को राजस्व भी मिलेगा और लोग बेवजह की परेशानियों से भी बचेंगे ।