Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पति ने पत्नी को पढा लिखा कर बनाया सिपाही फिर पत्नी ने पति को थमाया तलाक का नोटिस

कबीर बस्ती न्यूज।

उन्नाव  जिस पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नौकरी के लायक बनाया अब वही पत्नी पुलिस विभाग में सिपाही होने के बाद उससे पीछा छुड़ाना चाहती है। बाराबंकी जिले में तैनात सिपाही ने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में पेपर दाखिल करने के साथ दूसरे से सगाई भी कर ली है। पीड़ित ने सीओ के साथ मुख्यमंत्री को भी प्रार्थनापत्र भेजा है।

एसडीएम ज्योति मौर्य का प्रकरण अभी खत्म नहीं हुआ कि उन्नाव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अचलगंज थानाक्षेत्र के कोकारीकला गांव निवासी विजयपाल ने बुधवार को सीओ मायाराय को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी साल 2010 में माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जताई तो मेहनत मजदूरी कर जुटाए गए रुपयों से पत्नी को पढ़ाया। साल 2016 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर बाराबंकी में तैनाती हो गई।

आरोप है कि सिपाही बनने के बाद उसका व्यवहार ससुराल के प्रति खराब हो गया। उसने धमकी दी कि दूर रहो, पुलिस विभाग में हूं, फर्जी मुकदमें में फंसाकर अंदर करा दूंगी। कहा कि वह अब कहीं और शादी करेगी। इसके बाद साल 2019 में तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया। पत्नी की नजदीकी बाराबंकी थाना में तैनात महिला सिपाही से पता चला कि पत्नी ने दूसरी जगह सगाई भी कर ली है। जल्द ही दोनों ने शादी की बात कही है। पीड़ित पति ने शादी रुकवाने के साथ पत्नी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।