Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

महादेव को विशेष प्रिय है रूद्राभिषेक- पं. अरविन्द पाण्डेय

दूसरे दिन सामुहिक रूद्राभिषेक में उमड़े लोग

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती। पुरूषोत्तम अधिकमास मेें वेदगर्भा वैदिक अनुसंधान एवं  संवर्धन न्यास  के अध्यक्ष आचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय के संयोजन में  श्री चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड के सभागार में चल रहे सामूहिक रूद्राभिषेक के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने रूद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्यो ने विधि विधान से सदाशिव का अभिषेक सम्पन्न कराया।  यह आयोजन 26 जुलाई तक प्रातः 7 बजे से पूजा पूर्ण होने तक चलेगा।
आचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रातः 7 बजे से गंगोत्री के जल से पार्थिक शिवलिंग एवं नर्वदेश्वर लिंग पर वैदिक विद्वानों द्वारा सामूहिक  रूद्राभिषेक सम्पन्न कराया जा रहा है। बताया कि  भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महादेव जीवन के कष्टों को दूर कर नवीन ऊर्जा देते हैं, महादेव को रूद्राभिषेक विशेष प्रिय है।
सामूहिक रूद्राभिषेक को सम्पन्न कराने में जगदीश मिश्र,  अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, आचार्य सदाशिव मिश्र, मणि प्रकाश पाण्डेय, श्रवण मिश्रा,   सूर्यकान्ता चार्य, राजा बाबू त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, पं. सरोज मिश्र, रेनू मिश्र, सभासद रमेश गुप्ता, अपूर्व शुक्ल, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रतिभा पाण्डेय, राम बाबू श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव,  संदीप गोयल, अशोक कुमार पाण्डेय, कंचन, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, गिरधारीलाल साहू, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, प्रहलाद मोदी, सुखसागर मंजुल, प्रदीप श्रीवास्तव,  दीपक मंजुल  आदि ने योगदान दिया।