Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

संकुल शिक्षकों की कार्यशाला में दिया निपुण लक्ष्य हासिल करने की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती के तत्वाधान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के पांच विकासखंडों के संकुल शिक्षको की एक दिवसीय कार्यशाला बुधवार को शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने शिक्षकों को अपने कार्य को पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि शिक्षकों के कठिन परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है। इसलिए शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर समय से घंटी लगवाना तथा तय रणनीति बना कर शिक्षण कार्य संपादित करने पर विशेष बल दिया। जिससे बच्चे तय समय में निपुण लक्ष्य हासिल कर सकें। कार्यशाला के संदर्भदाता डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन ने बच्चों को आसानी से कैसे निपुण बनाया जाय इसको बड़े ही रोचक ढंग से बताया गया। उन्होंने  निपुण विद्यालय बनाने हेतु 5 प्वाइंट टूल किट पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डायट प्रवक्ता डॉ रविनाथ ने प्रभावी एवं प्रेरणादायक शिक्षण संस्कृति विकसित करने के लिए संकुल शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। डायट प्रवक्ता इमरान खान ने बेहतर शिक्षण के साथ बस्ती जनपद को निपुण बनाने के कार्य योजना बनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सर्वेष्ट मिश्र, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, एसआरजी अंगद पाण्डेय ने दीक्षा एप, टूल किट, शैक्षिक रणनीति, निपुण लक्ष्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में  बुधवार को पांच विकासखंडों बस्ती सदर, रुधौली, कुदारहा, बहदूरपुर,  साऊघाट की कार्यशाला सम्पन्न हुई है। शेष बचे हुए ब्लॉकों की कार्यशाला गुरुवार को होगी। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता रविनाथ, इमरान एवम् अलीउद्दीन ने किया।
इस अवसर पर विनोद त्रिपाठी, विजय आनंद, छनमन प्रसाद गोंड, धीरेंद्र त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, डॉ रविनाथ, इमरान खान,  कुलदीप चौधरी, डॉ गोविन्द, वंदना चौधरी, सरिता चौधरी, अजय प्रकाश मौर्य, वर्षा पटेल, कल्याण पाण्डेय, अमनसेन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, अनिल पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राम शंकर पाण्डेय सहित बडी संख्या में संकुल शिक्षक उपस्थित रहे।