Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बिजली कर्मचारी संघ के  मण्डलीय सम्मेलन में उठे मुद्दे

अशर्फीलाल जोन अध्यक्ष, सुधीर सिंह मण्डल अध्यक्ष घोषित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती ।  शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का जोन और मण्डल सम्मेलन मुख्य अभियन्ता कार्यालय के निकट स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता का. महेन्द्रराय ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने बिजली विभाग के संसाधन अपने चहेतों के हवाले कर दिया है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने जब अपना हक मांगा तो समझौते के बावजूद उन पर मुकदमें चलाये गये, वेतन रोकने, वेतन काट लेने के साथ ही उत्पीड़न किया गया। उन्होने सभी संगठनों का आवाहन किया कि बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अपने अधिकारों के लिये संघर्ष की धार तेज करना वरना सरकार पूरी तरह से बिजली विभाग को ही चहेतेे उद्योगपतियोें के हाथ बेंच देगी। इससे बिजली मंहगी होगी और समाज का सभी वर्ग प्रभावित होगा। मण्डल सम्मेलन में संविदा कर्मियों का मुद्दा गूंजा और प्रस्ताव पारित किया गया कि निकाले गये संविदा कर्मियों को वापस लेने के साथ ही नियमित कर्मचारियों के कटे हुये वेतन का पैसा दिलाया जाय।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में पदाधिकारियोें का चयन चुनाव अधिकारी के.एस. रावत की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मत से का. अशर्फीलाल पुनः जोन के अध्यक्ष घोषित किये गये। इसी क्रम में मसूद आलम कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रेम प्रकाश वरूण उपाध्यक्ष, खेसाल अहमद मंत्री, विजय कुमार चौधरी उप मंत्री, राहुल गौतम कोषाध्यक्ष चुने गये। मण्डल पदाधिकारियों में सुधीर सिंह अध्यक्ष, सूर्य प्रकाश कार्यवाहक अध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, राम कुमार मौर्य मंत्री, रमेश चन्द्र यादव उप मंत्री और रामकृष्ण यादव कोषाध्यक्ष घोषित किये गये।
मण्डलीय सम्मेलन को जेई संगठन को ए.के. उपाध्याय, सालिगराम चौधरी, मेहीलाल चौधरी, आर.के. वर्मा, आदि ने सम्बोधित करते हुये जमीनी मुद्दे उठाये और हक हकूक के लिये एकजुटता पर जोर दिया। जोन  अध्यक्ष का. अशर्फीलाल ने सम्मेलन में आये विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियोें के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि विपरीत समय में हमें संघर्ष जारी रखना होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।