9 से 30 अगस्त तक आयोजन किया जाएगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा तथा 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टेªट सभागार में शासन के उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक के साथ-साथ ग्राम विकास, युवा कल्याण, पंचायती राज, विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा पूर्व की भांति इस वर्ष भी इसका सफल आयोजन करें। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा झंडा तथा हमारे देश की माटी हमेशा से गौरव का प्रतीक रहे हैं। आज भी हम इसका जी जान से सम्मान करते हैं। आवश्यकता है कि हम नई पीढ़ी को अपनी आजादी की लड़ाई एवं वीर शहीदों के बारे में अवगत कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पिछले वर्ष जनपद में 15 लाख से अधिक घरों पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

मेरी माटी मेरा देश ‘मिट्टी को नमन्, वीरों का वन्दन‘ कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को शिलाफ्लकम ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर अथवा किसी अन्य तालाब पर स्थापित किया जायेंगा, जिसमें वीर शहीद के नाम उल्लिखित होंगे। 9 अगस्त को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पंचप्रण का पालन किया जायेंगा        बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम विनोद पाण्डेय, गुलाब चन्द्र, आशुतोष तिवारी, पीडी राजेश झा, डीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, सीएमएस डा. सुरेश चन्द्र कौशल, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, रेडक्रास के कुलविन्दर सिंह, पत्रकार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, रामकृष्ण लाल जगमग, सत्येन्द्र नाथ मतवाला, पंकज सोनी, अनुराग श्रीवास्तव सहित खण्ड विकास अधिकारीगण, संस्थान के प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी तथा संभ्रांत नागरिक गण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर